इस शख्स को मिली फांसी, जानते हैं किस जुर्म में?

Saturday, Jan 31, 2015 - 10:20 AM (IST)

बीजिंग: महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और यौन शोषण जैसे अरपाध दिनों- दिन बढ़ते जा रहे हैं।  केवल हमारे देश की महिलाएं ही नहीं बल्कि विदेश की महिलाएं भी इस अत्याचार का शिकार हैं हालांकि कई देशों में रेप जैसे घिनौने कृत्य के लिए कड़े सजा के भी प्रावधान है। चीन में भी एक शख्स को इस मामले मे फांसी की सजा सुनाई गई है। 

चीन के उत्तर-पूर्वी हैलोंगजियांग प्रांत में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मिल कर 16 साल की लड़की का बलात्कार और उसकी हत्या की। कोर्ट ने उसे इस जुर्म का आरोपी पाया और फांसी की सजा सुनाई।

सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट द्वारा हत्या की सजा सुनाए जाने के बाद जियामुसी शहर के इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने बेई युनजियांग की मौत की सजा को बरकरार रखा। 

गौरतलब है कि नवंबर 2014 में हैलोंगजियांग प्रांत के हायर पीपुल्स अदालत ने दंपति की अपील को ठुकरा दिया था और शहर की अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा था। शहर की अदालत ने हत्या, बलात्कार और डकैती के लिए बेई को फांसी और उसकी पत्नी तान बैबेई को आजीवन करावास की सजा सुनाई थी।

Advertising