खुद को नीलाम किया लेकिन फिर भी न मिला सजना!

Thursday, Jan 29, 2015 - 04:37 PM (IST)

लंदन: लोगों का रूझान आजकल ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ बढ़ा है। घर के सामान फर्नीचर केलिए लोगों ऑनलाइन शांपिग करते हैं लेकिन लोगों के होश तो तब उड़ गए जब लोगों ने एक महिला की नीलामी के लिए तमाम जानकारियां वेबसाइट पर देखी।  

दरअसल,  इंग्लैंड के पश्चिमी ससेक्स जिले के हेवर्ड हीथ कस्बे की रहने वाली लुइस कर्टिस ने खुद को नीलाम करने की योजना बनाई थी कि काश उसे इस बहाने एक डील-डौल सजीला ग्रीक नौजवान मिल जाएगा। वह दो बच्चों की मां है। 

इस नीलामी के जरिए उसने करीब 205 पाउंड की पेशकश की गई लेकिन अपनी 24 घंटे की नीलामी प्रक्रिया के दौरान किसी सुंदर ग्रीक पुरुष को रिझाने में असफल होने के बाद इस महिला ने खुद को इस नीलामी प्रक्रिया से अलग कर लिया।

इस महिला ने बताया, "मैं ग्रीस में जिंदगी जीना चाहती थी और यह मेरा हमेशा से सपना रहा है। तब मेरे एक मित्र अपास्तो, जो खुद वहां रहता है ने बताया कि मैं खुद को ई-बे पर डालूं और वो इसका लिंक पूरे ग्रीस में शेयर कर देगा।"

महिला ने बताया कि इस पूरी अवधि के दौरान मुझे इस दौरान दो प्रस्ताव मिले एक आस्ट्रेलिया से और एक प्लूटो रिको से हालांकि उसे ग्रीस व्यक्ति के संपर्क की उम्मीद थी।

लेकिन लुईस ने बताया कि लोग अभी भी एक शख्स उसे लगातार मैसेज कर रहा है। हालांकि वह नहीं जानती है कि वो कौन है। वह अब खुद को दोबारा से नीलामी के लिए तैयार करने का विचार बना रही है इस इरादे से कि इस बार शायद कोई ग्रीस का नौजवान उसको अपना प्रस्ताव भेज दे।

Advertising