PICS: इस खूनी झरने के पास जाना मना है!

Thursday, Jan 29, 2015 - 01:42 PM (IST)

टोक्यो: दुनिया में बहुत सारी जगहें ऐसी हैं जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं। यह रहस्य से भरे स्थान खतरनाक भी हो सकते हैं। जापान में भी एक ऐसी खतरनाक जगह है जहां लोगों के जाने पर रोक है। जापान के प्रसिद्ध स्थानों में शुमार इस तालाब को ब्लडी पॉंड यानी खूनी झरना के रूप में जाना जाता है। यहां पर लोगों के जाने पर प्रतिबंध इसलिए लगा है क्योंकि इस तालाब का तापमान 194 फैरेनहाइट है। 

इसका पानी लाल है जो बिल्कुल खून की तरह दिखाई देता है। ऐसा संभवत: तालाब में लोहे और नमक की ज्यादा मौजूदगी के कारण है। वहीं, पानी ज्यादा गर्म होने के कारण इसके सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। देखने पर यह किसी यह नर्क का द्वार जैसा लगता है।

 
Advertising