अब स्मार्टफोन से खुलेगा सूटकेस का ताला

Wednesday, Jan 07, 2015 - 04:18 AM (IST)

न्यूयार्क (अनस): अमरीका की एक कंपनी ने एक ऐसा स्मार्ट लॉक बनाया है जिसकी मदद से आप अपने स्मार्ट फोन से सिर्फ स्वाइप करके अपने सूटकेस का लॉक खोल सकते हैं। सफर में कई लोग अपने सूटकेस की चाबी अक्सर खो देते हैं या उसका पासवर्ड भूल जाते हैं।

‘ईजी टच’ नामक यह लॉक उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस नई तकनीक में नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एन.एफ.सी.) की मदद से स्मार्टफोन को सूटकेस में लगे लॉक का पासवर्ड उपलब्ध हो जाता है। एन.एफ.सी. कुछ सैंटीमीटर के फासले पर 2 डिवाइसों के  बीच डाटा ट्रांसफर को संभव बनाता है।

Advertising