बुरुंडी में जनमत संग्रह से पहले सशस्त्र समूहों ने 26 लोगों की हत्या की

Saturday, May 12, 2018 - 07:21 PM (IST)

नैरोबी: बुरुंडी के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक सशस्त्र समूह ने देश में एक संवैधानिक जनमतसंग्रह से पहले शनिवार को 26 व्यक्तियों की हत्या कर दी। इस जनमतसंग्रह में राष्ट्रपति पिएरी नकुरूनजिजा का शासन 2034 तक हो सकता है।

रक्षा मंत्री एलेन जी बनयोनी ने कहा कि हमलावर पड़ोसी कांगो के ‘आतंकवादी’ थे। मंत्री ने कहा, ‘कांगो से आने वाले और वापस लौट गए आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया।’ यह हमला ऐसे समय हुआ है जब 17 मई को एक संवैधानिक जनमतसंग्रह से पहले तनाव बढ़ा हुआ है। उक्त जनमतसंग्रह नकुरूनजिजा को और 16 वर्ष सत्ता में रहने की इजाजत दे सकता है। 

Punjab Kesari

Advertising