वेनेजुएला के अस्पताल पर हमला

Friday, Apr 21, 2017 - 01:30 PM (IST)

काराकस: सशस्त्र गिरोहों ने आज वेनेजुएला के एक प्रसूति अस्पताल पर हमला बोल दिया, जहां 54 बच्चे भर्ती थे।

हिंसक संघर्ष का एक और दिन गुजरने पर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के विरोधियों पर दोष लगाते हुए विदेश मंत्री डेल्सी रोड्रिगुएज ने यह जानकारी दी। रोड्रिगुएज ने ट्वीट किया,‘‘मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष इस बात की निंदा करता हूं कि विपक्ष द्वारा किराए पर रखे गए सशस्त्र गिरोहों ने एक प्रसूति अस्पताल पर हमला बोला, जिसमें 54 बच्चे भर्ती थे।’’ उन्होंने कहा कि मादुरो ने अस्पताल को खाली करवाने का आदेश जारी किया था। 

Advertising