रिश्ता टूटने पर मंगेतर को लौटाई 68 लाख की रिंग, पर नहीं वापिस किया ये खास तोहफा

Tuesday, Nov 20, 2018 - 04:56 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रैंड और उनके स्माल पिग्गी (सूअर के बच्चे) का एक बहुत इमोशनल मामला सामने आया है। दरअसल, एक महीने पहले एरियाना के मंगेतर पेट डेविडसन ने उन्हें एक पिग्गी लाकर दिया था। एरियाना और पेट ने 5 महीने पहले इंगेजमेंट की थी, हालांकि कुछ महीनों बाद ही दोनों में अनबन हुई और इन्होंने सगाई तोड़ने का फैसला किया। सगाई के दौरान पेट ने एरियाना को 93 हजार डॉलर (करीब 68 लाख रुपए) की इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी, जिसे एरियाना ने लौटा दिया, लेकिन वो उस पिग्गी को किसी भी कीमत पर लौटाने को तैयार नहीं हैं, जो उन्हें पेट ने गिफ्ट किया था। बता दें कि पेट डेविडसन कॉमेडियन और एक्टर हैं।

एक महीने पहले ही एरियाना की लाइफ में आए इस पिग्गी के साथ उनका इतना गहरा रिश्ता हो गया कि वो अब इसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं। यहां तक कि यह पिग्गी एरियाना के साथ ही उनके बेड पर सोता है। एरियाना अपने इस लिटिल पिग्गी को एक पल के लिए भी छोड़ना नहीं चाहतीं। पिग्गी अब एरियाना के करियर का अहम हिस्सा भी बन चुका है, क्योंकि यह उनके म्यूजिक वीडियो 'Breathin' में भी नजर आ चुका है। कुछ दिनों पहले पिग्गी की एक फोटो भी सामने आई थी, जिसमें वह एरियाना के तकिए पर सोता हुआ दिखा था। बता दें कि एरियाना फिलहाल पेट डेविडसन से अलग न्यूयॉर्क में 16 मिलियन डॉलर (116 करोड़ रुपए) के अपार्टमेंट में रहती हैं।

Isha

Advertising