मकबरे के नीचे मिला 2600 साल पुराना महल

Thursday, Mar 09, 2017 - 04:10 PM (IST)

मोसुलः  ईराक के मोसुल में पुरातत्वविदों को पैगंबर जोनाह के मकबरे के नीचे प्राचीन महल मिला है। यह 2600 साल पुराना बताया जा रहा है। इसकी खोज इस्लामिक स्टेट (ISIS) आतंकियों द्वारा मकबरे को पहुंचाए गए नुकसान के आकलन के दौरान हुई। माना जा रहा है कि इस महल का निर्माण 600 ईसा पूर्व किया गया था। टैलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार यह मकबरे के खंडहर के नीचे दबा था।

इसे मुस्लिम और ईसाई जोनाह की कब्र मानते हैं। इसे ISIS आतंकियों ने जुलाई 2014 में ध्वस्त कर दिया था। यह मकबरा पूर्वी मोसुल की एक पहाड़ी पर स्थित है। इस इलाके को पिछले महीने इराकी बलों ने ISIS  से मुक्त कराया था। आतंकियों ने मकबरे के नीचे गहरी सुरंगें बना रखी थी। हालांकि सुरंगों की हालत अच्छी नहीं है। ये लगातार ढह रही हैं। इससे प्राचीन महल के दबने का खतरा पैदा हो गया है। पुरातत्वविद लैला सलीह ने बताया कि सम्राट इसारहद्दोन ने महल का पुनर्निर्माण और विस्तार कराया था। इसका कुछ हिस्सा 612 ईसा पूर्व नीनवे की लड़ाई में ध्वस्त हो गया था।

Advertising