आईपैड से भी कम वजन की बच्ची ने लिया जन्म

Wednesday, Nov 23, 2016 - 10:49 AM (IST)

 दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय की अगुवाई में डाक्टरों की टीम ने एक महिला को समय पूर्व एक चमत्कारी बच्ची को जन्म देने में मदद की। बच्ची का वजन एक आईपैड से भी कम सिर्फ  631 ग्राम है। खलीज टाइम्स के अनुसार अबुधाबी में जब बच्ची का जन्म हुआ तो उसकी उम्र सिर्फ 26.5 सप्ताह थी। मेडिओर 24-7 अस्पताल के न्यूरोलॉजी इकाई के प्रमुख डा. गोविंद शेनॉय ने कहा कि वक्त पर दखल देना और बच्ची का जन्म होना अहम था।

 मां को उच्च जोखिम भरी गर्भावस्था थी। उसे हाई ब्लड प्रैशर भी था। उन्होंने कहा कि मां के गर्भ में धीमे विकास वाला भ्रूण था और उसे ओलीगो हाइड्रामनिओस था। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भ के अंदर बच्चे के चारों ओर रहने वाला तरल पदार्थ कम मात्रा में या नहीं होता है। इस स्थिति में बच्चे के जीवन को गंभीर खतरा होता है।

Advertising