ब्रिटेन: 8 जून को होने वाले चुनाव में एक और सिख मैदान में

Friday, May 05, 2017 - 03:24 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी ने एक और सिख को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पूर्व काउंसिलर कुलदीप सिंह सहोता को टेलफोर्ड संसदीय क्षेत्र से उतारा है।

जानकारी मुताबिक, भारत में जन्मे कुलदीप 51 वर्षों से टेलफोर्ड में रह रहे हैं। लेबर पार्टी ने एक बयान में कहा है कि कुलदीप टेलफोर्ड के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। पार्टी ने तनमनजीत सिंह धेसी को स्लॉव सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 2015 के चुनाव में इस सीट से लेबर पार्टी की फियोना मैक्टागार्ट चुनाव जीती थीं। लेबर पार्टी की तरफ से चुने गए भारतीय मूल के अन्य उम्मीदवारों में प्रीत कौर गिल शामिल हैं। ब्रिटेन में 8 जून को संसदीय चुनाव होना है।


 

Advertising