द.अफ्रीका के राष्ट्रपति की कुर्सी खतरे में, 13 घंटे लगा एएनसी ने लिया सख्त फैसला

Tuesday, Feb 13, 2018 - 03:22 PM (IST)

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में  राष्ट्रपति जैकब जुमा की कुर्सी पर संकट मंडरा रहा है। यहां सत्तारूढ़ ANC पार्टी ने आज तड़के मैराथन वार्ता समाप्त क बाद घोटाले के आरोपों में घिरे देश के राष्ट्रपति जैकब जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया है।  मीडिया  के अनुसार जुमा ने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने से इंकार करने के बाद यह फैसला किया गया है।

स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी कि पार्टी की शक्तिशाली 107 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC ) ने प्रिटोरिया के बाहर एक होटल में 13 घंटे तक बैठक की और जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का सख्त निर्णय लिया। एक समाचार पत्र ने गुप्त सूत्रों के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति जैकब  को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला करने में  13 घंटे लगे व  पार्टी पत्र लिखकर जुमा को  राष्ट्रपति के पद से हटने का आदेश देगी।

इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई और इन रिपोर्टों की पुष्टि करने के लिए ANC के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। पार्टी की समिति उन्हें राष्ट्राध्यक्ष के पद से ‘‘वापस बुला'' सकती है और उन पर पद से हटने का दबाव बना सकती है लेकिन इसका पालन करना उनका संवैधानिक दायित्व नहीं है।इसके बाद उन्हें कुछ ही दिनों में संसद में अविश्वास प्रस्ताव पारित करके हटाया जा सकता है।

Advertising