स्पेन में संगीत समागम के दौरान हादसा, 300 लोग घायल

Monday, Aug 13, 2018 - 10:37 PM (IST)

मैड्रिडः स्पेन के शहर विगो में गत रविवार को एक संगीत समागम के दौरान उस समय पर अफरा -तफरी मच गई जब दर्शकों के साथ भरी बोर्डवॉक अचानक टूट गई जिसके कारण 300 से और ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बनी हुई है। स्पेन के सरकारी आधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

शहर के मेयर हाबिल कैबेलरो ने पत्रकारों को बताया कि रविवार रात को विगो में अो मार्शक्यूनो वार्षिक प्रोग्राम था, जिसको देखने के लिए समुद्री किनारे बने लकडी के प्लेटफार्म पर लोग इकठ्ठा हुए थे। यह प्लेटफार्म 100 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा है। अचानक प्लेटफार्म के टूटने कारण कई लोग इस नीचे फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मचारियों ने बताया कि उनको पीडितों को पानी में से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेयर ने यह भी बताया कि इस घटना में 316 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफार्म 1990 में बनाया गया था परन्तु इस के टूटने का कारण अभी पता नहीं लग सका है।

Pardeep

Advertising