कुत्ते से डरकर छत पर चढ़ गया 18 फुट का अजगर, देखें वीडियो

Sunday, Apr 21, 2019 - 01:01 PM (IST)

लॉस एंजलिसः अक्सर लोगों को अजगर से डरते देखा है क्योंकि ये अक्सर किसी जानवर या इंसान को पूरा का पूरा निगल लेता है। लेकिन कभी देखा है कि कोई खतरनाक और विशाल अजगर एक छोटे कुत्ते से डरकर भाग गया हो।

ऐसी ही अनोखी घटना अमेरिका के मिशिगन राज्य में सामने आई है। दरअसल, मिशिगन के डेट्रॉयट में गुरुवार को पिंजरे में 18 फुट लंबे अजगर को देखकर कुत्ता भौंका। इससे डरकर अजगर एक गराज की छत पर चढ़ गया।


शायद मकान मालिक से पिंजरे का दरवाजा खुला रह गया था। यह नजारा स्थानीय लोगों के लिए अनोखा था क्योंकि कुत्ते के डर से भागते अजगर को पहली बार किसी ने देखा था। फिर क्या था लोगों ने इसकी फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

Tanuja

Advertising