ये हैं अमरीकी ''अघोरी'', जीते हैं एेसी बिंदास जिंदगी (pics)

Tuesday, Mar 28, 2017 - 03:27 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमरीका में 1960 के दशक में उभरे यूथ मूवमेंट के बाद दुनिया में  हिप्पी कम्युनिटी पहचान बनाई।  हिप्पी कम्युनिटी संस्कृति और परंपराओं के विरोधी के तौर पर सामने आई। इनका मूवमेंट समय के साथ तेजी से दुनिया के बाकी हिस्सों में भी फैल गया। इस कम्युनिटी के मूवमेंट मकसद भले ही अलग हो, लेकिन इनकी लाइफस्टाइल काफी हद तक अघोरियों से मिलती-जुलती है।

परंपराओं को खारिज करने वाले हिप्पी 1965 तक अमरीका में एक स्थापित सोशल ग्रुप बन चुका था।  ये न्यूयॉर्क के ग्रीनविच विलेज और सैन फ्रांसिस्को के हाईट-ऐशबरी जिले में जाकर बस गए थे।  धीरे-धीरे ये ग्रुप ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, जापान, मैक्सिको और ब्राजील में फैल गया। मेडिटेशन, म्यूजिक, डांस, योगा इनकी बिंदास और घुमंतु लाइफ का अहम हिस्सा है। 

तमाम सुख-सुविधाओं से दूर इन्हें सिर्फ खुद के लिए जिंदगी जीना पसंद है।मिडल क्लास के मूल्यों की हमेशा आलोचना करने वाले हिप्पी नेचर के बीच रहते हैं और अजीबोगरीब कपड़े पहनते हैं। ये कम्युनिटी शांति पसंद करने वाली है। इन्होंने युद्ध और न्यूक्लियर वेपन जैसी हर हिंसक चीज का हमेशा विरोध किया है। 
दुनिया का तमाम देशों में बर्निंग मैन फेस्टिवल, द रेनवे गैदरिंग, इलेक्ट्रिक फॉरेस्ट जैसे इवेंट में ये इकट्ठे होते हैं।

Advertising