ट्रंप ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों को दिया बड़ा झटका

Sunday, Nov 13, 2016 - 11:23 PM (IST)

नई दिल्ली:अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों को झटका दिया है। चुनाव मे जीत के बाद  सी बी एस को दिए गए पहले इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले और बिना वैध कागजात के देश में रह रहे करीब तीस लाख प्रवासियों को देश से निकालने का बड़ा कदम उठाएंगे। ट्रंप ने कहा कि अवैध रूप से देश में रह रहे लोगों को निकालने के साथ ही वह विदेश से आने वाले लोगों के लिए वाल भी बनाएंगे।

ट्रंप के बयान से साफ है कि आने वाले दिनों में अमेरिका अपनी आव्रजन नीति मे बड़ा बदलाव करेगा जिसका खामियाजा अमेरिका में रह रहे अन्य देशों के नागरिकों के अलावा भारतीयों को भी भुगतना पड़ सकता है। अमेरिका में 12 लाख 80 हजार एन आर आई रहते हैं जबकि पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन यानि पी आई ओ की संख्या 31 लाख अस्सी हजार है यानि विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक ही अमेरिका में कुल 44 लाख 60 हजार भारतीय रहते हैं इनमे से पक्की नागरिकता वाले 31 लाख अस्सी हजार लोगों को कोई खतरा नहीं है लेकिन 12  लाख 80 हजार एन आर आई के अलावा ऐसे लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए जा सकते हैं जिनके पास वैध कागजात नहीं है। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान ही नौकरियों में अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता देने और विदेश से आए लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए थे।

अमेरिका में भारतीय 
एन आर आई    12,80 ,000 
पी ओ आई      31 ,80 ,000 
कुल भारतीय     44 ,60 ,000

Advertising