अमेरिका के वर्जिनिया बीच पर शख्स ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 11 की मौत, 6 जख्मी

Saturday, Jun 01, 2019 - 08:37 AM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में वर्जीनिया बीच पर एक सरकारी परिसर में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति लंबे समय से सरकारी कर्मचारी था। पुलिस प्रमुख जेम्स केर्वेरा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि गोली चलाने वाला कर्मचारी भी मारा गया है। 

शुरूआती जांच के बाद पुलिस का मानना है कि आरोपी इस घटना में अकेला ही था। घटना के बाद आसपास की सभी इमारतों को खाली करवा लिया गया है। मौके पर एफबीआई के अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


आपको बतां दे कि अमेरिका में इस साल ऐसी बड़ी शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को हुई यह घटना इस साल हुई 150वीं ऐसी बड़ी शूटिंग थी। बड़ी शूटिंग से यहां मतलब उस घटना से है जिसमें चार से ज्यादा लोगों को हमला या फिर उनकी मौत हुई हो।

Anil dev

Advertising