अमेरिका: पेन्सिलवेनिया के केनीवुड मनोरंजन पार्क में गोलीबारी, कम से कम 5 लोग घायल

Sunday, Sep 25, 2022 - 12:23 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पेंसिल्वेनिया के केनीवुड मनोरंजन पार्क में हैलोवीन-थीम वाले कार्यक्रम के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में पांच लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे पिट्सबर्ग के वेस्ट मिफ्लिन में शुरू हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर बुलाया गया है, जिनमें एम्बुलेंस और एक मेडिकल हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बंदूक की गोली के शिकार हुए। जबकि दो लोग ऐसे थे जिन्हें दूसरी चोटें आईं हैं। माना जा रहा है कि घटनास्थल से भागते समय ये लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने लोगों से कहा कि इलाके में इस समय चल रही आपातकालीन सेवाओं के कारण केनीवुड पार्क में इस समय जाने से बचें। जैसे ही हमारे पास अधिक जानकारी आती है लोगों को उसके बारे में बताया जाएगा।

केनीवुड पार्क ने एक बयान में कहा कि पार्क रात के लिए बंद क दिया गया है और सभी मेहमान बाहर निकल गए हैं। हम स्थानीय कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं। हमारे मेहमानों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

rajesh kumar

Advertising