अमेरिकाः ओमाहा में गोलीबारी, 2 की मौत, 1 पुलिस अधिकारी घायल

Thursday, Jan 02, 2020 - 12:30 AM (IST)

ओमाहाः अमेरिका में ओमाहा के एक आवासीय परिसर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। ओमाहा पुलिस के डिप्टी चीफ स्कॉट ग्रे ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस अधिकारियों को एवन्स टावर नामक आवासीय परिसर में रात दस बजे के बाद बुलाया गया था जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। दो अधिकारियों और एक हथियारबंद व्यक्ति के बीच पांचवें तल पर मुठभेड़ हुई।

पुलिस प्रवक्ता जो निकरसन ने बुधवार को कहा कि गोलीबारी क्यों शुरू हुई, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि एक अधिकारी को पैर में गोली लगने के बाद हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया। इसके बाद पुलिस को अपार्टमेंट में एक महिला मृत अवस्था में मिली। पुलिस सभी घटनाओं की जांच कर रही है।

 

Pardeep

Advertising