US की चर्च में फायरिंग, Video में देखें कैसे हमलावर ने पास खड़े व्यक्ति को गोली से उड़ाया

Monday, Dec 30, 2019 - 12:10 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका में उत्तरी टेक्सास स्थित एक चर्च में गोलीबारी के कारण सुबह दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को सुबह की प्रार्थना के दौरान करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई। 


अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी ने व्हाइट सेटलमेंट में वेस्ट फ्रीवे चर्च ऑफ क्राइस्ट में पिस्तौल निकाली और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की बाद में एक अस्पताल में मौत हो गई। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बंदूकधारी खड़ा हुआ है और पास ही खड़े एक व्यक्ति से बात कर रहा है जिसने एक दूसरे व्यक्ति की ओर इशारा किया। इसके बाद बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर गोली चलाई। फिर बंदूकधारी ने उस व्यक्ति पर भी गोली चलाई जिससे उसने बात की थी। हालांकि इसके बाद सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बंदूक से हमलावर पर गोली चलाई जिससे वह तुरंत नीचे गिर गया। अधिकारियों ने इस घटना के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी नहीं दी है।


Pardeep

Advertising