अमेरिका: टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी,कई लोगो के मारे जाने की आशंका

Sunday, Aug 04, 2019 - 01:40 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के टेक्सास मे वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी की खबर है। इसमें 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारे पास हमलावरों के होने की रिपोर्ट है। हम इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने हमले की पूरी जानकारी देने से अभी मना कर दिया है।

स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि शूटिंग एक वॉलमार्ट स्टोर में हुई और इसमें कई लोग मारे गए हैं। एक कर्मचारी ने स्थानीय न्यूज चैनल को बताया कि पुलिस ओर स्वाट अधिकारी क्षेत्र को खाली करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस ने जनता को मॉल से दूर रहने की सलाह दी है।

इससे पहले जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अमेरिकी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार डलास स्ट्रिप क्लब के बाहर एक 28 वर्षीय व्यक्ति को इरादतन गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और संदिग्ध क्लब के पास पार्किंग स्थल पर थे, तभी संदिग्ध ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

Yaspal

Advertising