रंगीन मिजाज डोनाल्ड ट्रम्प: प्ले ब्वॉय मॉडल से लेकर पॉर्न स्टार तक के साथ रहे अफेयर

Tuesday, Feb 20, 2018 - 11:06 AM (IST)

वाशिंगटन: रंगीन मिजाज अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्ले ब्वॉय मॉडल से लेकर पॉर्न स्टार तक के साथ अफेयर रखने के आरोपों के चलते फिर घिर गए हैं। पूर्व प्ले ब्वॉय मॉडल कैरेन मैकडॉगल ने दावा किया है कि 2006 में उनके और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच यौन संबंध थे। मैकडॉगल के बयान के अनुसार दोनों का रिश्ता करीब  महीने तक रहा था। मैकडॉगल के अनुसार उसके कुछ समय बाद ही मेलानिया और ट्रम्प के बेटे का जन्म हुआ था। ट्रम्प ने 3 शादियां की हैं। 

पहली शादी इवाना (पूर्व ओलिम्पिक खिलाड़ी) से की थी। 1977 में हुई यह शादी 1991 तक चली। इसके बाद 1993 में मार्ला (अभिनेत्री) को जीवनसाथी बनाकर 1999 में तलाक ले लिया। इसके बाद 2005 में मेलानिया (मॉडल) से शादी की है। वहीं अमरीकी पत्रिका ‘द न्यूयॉर्कर’ के मुताबिक मैकडॉगल ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उन्होंने 9 महीने तक चले इस रिश्ते को खत्म कर दिया था। 

रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प जब साल 2016 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए गए तब मैकडॉगल ने पत्रिका को अपनी ‘प्रेम कहानी’ बेच दी थी। ‘द न्यूयॉर्कर’ ने 5 अगस्त 2016 को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा था कि मैकडॉगल ने उनकी कंपनी को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की थी।

Advertising