चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो यह वीडियो चौंका देगी आपको, अब तक देख चुके हैं 5 करोड़ लोग

Thursday, Sep 14, 2017 - 06:52 PM (IST)

नई दिल्ली: अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपको सोचने के लिए चौंका सकती है। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें अमेरिका की एक महिला को अपनी फैवरेट चॉकलेट के बॉक्स में कीड़े मिले। 


जानकारी के अनुसार, अमेरिका की महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें चॉकलेट में कीड़े पड़े हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोल्डन कलर में रेप किए हुए चॉकलेट के पीस में कीड़े इधर उधर चल रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने चॉकलेट आधा खा लिया था तभी उसकी दोस्त को चॉकलेट में कीड़े नजर आए। एक सितंबर को शेयर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि फिर कभी नहीं खाऊंगी। वीडियो को अब तक  5 करोड़  से ज्यादा लोगों देख चुके हैं। साथ ही इस पूरी घटना की जानकारी भी फेसबुक पर दी और लोगों से इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील भी की ताकि चॉकलेट बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की जा सके।

Advertising