अमेरिकाः लॉस एंजेलिस कार शो में हुई गोलीबारी में 7 लोग घायल

Monday, Jul 25, 2022 - 07:27 AM (IST)

 लॉस एंजेलिसः अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के  लॉस एंजेलिस शहर में एक कार शो के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गए है। 

शहर दमकल विभाग (एलएएफडी) ने रविवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कम से सात लोगों (चार पुरूष और तीन महिलाओं) को विभाग के कर्मियों द्वारा पेक पार्क में एक कार शो में या उसके पास गोलीबारी के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि सात में तीन लोगों को गोली लगी हैं। उन्होंने बताया कि घटना की परिस्थितियों, रोगियों की संख्या और उन्हें किस तरह की चोट लगी है यह अभी पता नहीं चल पाया है।

Pardeep

Advertising