किसान ने जंगली सूअर काटा और पल में बन गया करोड़पति

Thursday, Dec 13, 2018 - 05:56 PM (IST)

बीजिंगः कई बार लोगों को अंजाने में ऐसी चीज मिल जाती है जो उनका भाग्य बदल कर रख देती है। ऐसी ही एक चीन में सामने आई है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, एक शख्स को अंजाने में ऐसी चीज हाथ लगी कि पलभर में ही वो करोड़पति बन गया।

चीन के एक गांव में जु काउंट उर्फ बो चुनलो नाम के किसान की किस्मत उस समय चमक गई जब उसने शिकार करके लाए जंगली सूअर को पकाने के लिए काटा तो उसको सूअर की आंत में एक पत्थर जैसी चीज दिखाई दी। उसको इस बारे में अंदाज नहीं था की वो आखिर क्या है, इसलिए उसने उसको संभालकर रख लिया।

 इस अजीब सी दिखने वाली चीज को जब एक दिन शंघाई लेकर पहुंचा, तब उसे पता चला कि ये दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है। इसे बेजोर के नाम से जाना जाता है। शंघाई में एक एक्स्पर्ट ने जु काउंट को बताया कि इस 4 इंच लंबे और 2.7 इंच चौड़ी चीज की कीमत करीब 4 लाख 50 हजार पाउंड यानी करीब 4 करोड़ रुपए है। हालांकि जु काउंट ने उस पत्थर की कीमत सुनकर उसको नीलाम करने का फैसला किया।

एक्सपर्ट ने जु काउंट को बताया कि यह बेहद खास पत्थर है, जो सूअर और कई जानवरों की आंत में अपने आप बन जाता है। इस चीज से कई तरह की दवाइयां भी बनती हैं। इससे कई तरह के जहर से बचने के लिए इंजेक्शन भी बनाए जाते हैं। यह दुनिया भर में बेहद कम पाया जाता है जिसकी वजह से ही इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

 

Tanuja

Advertising