देखिए कैसे, दूल्हे ने गोद में लेकर दुल्हन से की शादी

Tuesday, Oct 13, 2015 - 05:50 PM (IST)

नई दिल्ली: 2 फुट 8 इंच की अमांडा हमेशा इस बात से परेशान थी‌ कि उनके छोटे कद की वजह से कोई उन्हें प्यार नहीं करेगा। जिंदगी भर कोई साथ नहीं निभाएगा। लेकिन अमांडा अब 31 साल की हो गई हैं और साल 2007 से स्टीवन को डेट कर रही हैं। स्टीवन का कद छह फुट एक इंच है। दोनों की मुलाकात एक टैक्सी कंपनी के लिए काम करते हुए हुई थी।

स्टीवन बॉस लेवेल पर थे और अमांडा ने नई नौकरी शुरू की थी। पर दोनों ने डेटिंग शुरू किया और बात आगे बढ़ी। डॉक्टरों ने बताया था कि अमांडा कभी किसी बच्चे की मां नहीं बन सकती। पर वो स्टीवन के बच्चे की मां भी बनी।

दोनों का बेटा ऐडन अब छह साल का है। अब जाकर स्टीवन और अमांडा ने शादी रचाई है। शादी कई मायनों में शानदार थी। जहां दूल्हे ने गोद में लेकर दुल्हन से शादी की वहीं डांस के दौरान भी उसे गोद में ही लेकर जमकर नाचा। 

Advertising