T20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे श्रीलंकाई क्रिकेटर पर रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में हुए गिरफ्तार

Sunday, Nov 06, 2022 - 09:03 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलका को रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। गुनातिलका को रविवार की सुबह सिडनी में टीम के होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने इसी हफ्ते की शुरुआत में सिडनी में एक 29 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया था। श्रीलंका की टीम गुणातिलका के बिना ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट चुकी है।

 

वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक बयान में कहा गया है, 'एक ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन के माध्यम से कई दिनों तक चैट करने के बाद महिला ने इनसे मुलाकात की थी। आरोप है कि उन्होंने (श्रीलंकाई क्रिकेटर) बुधवार 2 नवंबर 2022 की शाम को उसका यौन उत्पीड़न किया।' गुणातिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी।

 

श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था। ये मैच शनिवार को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। सिडनी में खेले गए इस मैच में गुणातिलका नहीं खेल रहे थे, लेकिन वह टीम के साथ थे।

Seema Sharma

Advertising