ऑस्ट्रेलिया के बीच पर दिखा एलियन जैसा जीव (Photo Viral)

Saturday, Dec 22, 2018 - 05:18 PM (IST)

मेलबर्नः पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच पर एलियन जैसा जीव दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। एक यूजर ने इसकी एक फोटो सोशल साइट पर पोस्ट की है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। एक यूजर ने Reddit पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी मां और गर्लफ्रेंड बीच पर गई थीं, इसी दौरान उन्हें यह अजीब जीव दिखाई दिया।

सोशल साइट पर फोटो शेयर किए जाने के बाद काफी लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और इसे पहचानने की कोशिश भी की।एक शख्स ने सुझाव दिया कि लगता है कि जीव का पिछला हिस्सा फोटो में ऊपर दिख रहा है। आखिर में कई लोगों ने जीव की पहचान Armed Anemone के रूप में की। यह जीव ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसकी लंबाई 50 सेमी तक होती है। 

आमतौर पर इस जीव के शरीर में कई रंग होते हैं, लेकिन यूजर्स ने अनुमान लगाया कि धूप की वजह से इसका रंग फीका पड़ गया हो। इसका डंक काफी जहरीला होता है. इंसान को अगर काट ले तो ठीक होने में महीनों लग जाते हैं।





 

Tanuja

Advertising