यहां बीमार लोगों को मार कर बेच दिए जाते हैं अंग और... ! (pics)

Thursday, Feb 23, 2017 - 12:47 PM (IST)

तंजानियाः कई अफ्रीकी देशों अंधविश्वास के नाम पर लोगों को मार दिया जाता है। दरअसल यहां एल्बिनो बीमारी से पीडि़त लोगों को मारकर उनके अंगों को बेच दिया जाता है।यहां के लोगों का मानना है कि इस बीमारी से पीडि़त लोगों के शरीर में कुछ ऐसे चमत्कारिक तत्व होते हैं जिनसे कई प्रकार की बीमारियों का ईलाज किया जाता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को किडनैप करवाकर मार दिया जाता है और उनके बॉडी पार्टस को बेच दिया जाता है। इन बॉडी पार्ट्स से बनी दवाईयां लाखों में बिकती हैं।

लेकिन इस बात का पता नहीं कि यह दवाईयों असरदार है या नहीं। इन देशों में अमीर लोग इन दवाईयों को खरीदते हैं। एल्बिनो एक ऐसी बीमारी है जिससे पीडि़त लोगों की बॉडी में मैलेनिन की कमी हो जाती है  जिससे कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। इससे पीडि़त लोगों की उम्र भी कम होती है। तंजानिया में बहुत तेजी से इस बीमारी से पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

  

Advertising