RJ भी रह चुकी हैं जापानी पीएम शिंजो आबे की पत्नी

Thursday, Sep 14, 2017 - 11:47 AM (IST)

नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उनकी पत्नी अकई आबे अपने 2 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। जापानी पीएम की पत्नी अकई आबे की बात करें तो वह एक खुशनुमा व्यक्तित्व वाली महिला होने का साथ-साथ समाज सेवा भी करती हैं। अकई आबे सेक्शुअल माइनॉरिटीज और एजीबीटी समुदाय को सपोर्ट करने के लिए जानी जाती हैं। साल 2014 में वह गे प्राइड परेड में भी शामिल हुई थीं।
जानकारी मुताबिक, अकई आबे जापान की नामचीन कंपनी मोरिनगा एंड कंपनी के पूर्व प्रेसिडेंट की बेटी हैं। उन्होंने एसएचपीटी कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अकई आबे ने 1987 में शादी की थी। अभी उनकी कोई संतान नहीं है। अकई आबे टोक्यो में एक ऑर्गेनिक फॉर्म भी चलाती हैं।

1990 के दशक में वह अपने पति के होमटाउन Shimonoseki में बतौर रेडियो जॉकी नेम अक्की (Akky) भी काम कर चुकी हैं । साल 2011 में उन्होंने रिक्कयो यूनिवर्सिटी से सोशल डिजाइन स्टडीज में मास्टर की डिग्री ली। 
 

Advertising