अफगानिस्तान: तालिबानी आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमला, 15 आतंकवादी ढेर

Friday, Dec 06, 2019 - 05:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अफगानिस्तान की सेना ने कंधार और हेलमंद प्रांतों में तालिबानी आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किये जिसमें कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए। सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी यह जानकारी दी।   

 

बयान के अनुसार सेना ने कंधार प्रांत के नेश जिले में तालिबानी ठिकानों पर गुरुवार दोपहर बाद हवाई हमले किये जिसमें नौ आतंकवादी मारे गये जबकि पड़ोसी प्रांत हेलमांड के निवार-ए-सरज जिले में किये हवाई हमले में छह हथियारबंद लड़ाके मारे गए।

 

बयान के अनुसार सेना देश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाये हुये है। कंधार और हेलमंद प्रांत सक्रिय तालिबान आतंकवादियों की ओर अभी इस रिपोटर् पर कोई टिप्पणी नहीं मिली है। 

vasudha

Advertising