कराची में गोलीबारी के बाद बड़ी संख्या में आतंकवादी गिरफ्तार

Monday, Nov 07, 2016 - 07:05 PM (IST)

कराची: पाकिस्तान पुलिस ने देश के सबसे बड़े शहर में गोलीबारी की कई घटनाओं के बाद आज 90 से अधिक मदरसों पर छापा मारकर बड़ी संख्या में आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी आज अधिकारियों ने दी। प्रान्तीय पुलिस के प्रमुख ने बताया कि हाल के हमलों में 10 लोगों के मारे जाने के बाद आज शिया और सुन्नियों दोनों के मदरसों पर छापे मारे गये।  

शुक्रवार को कराची में सुन्नी अहले सुन्नत बल जमात के पांच समर्थक मारे गये। यह संगठन शिया मुसलमानों को कानूनी रूप से गैर मुस्लिम घोषित करने का समर्थन करता है। इस संगठन के जिन पांच सदस्यों को मारा गया उन्होंने शिया मुस्लिमों पर हमला किया था। गत 28 अक्टूबर को शिया समुदाय के पांच लोग एक धार्मिक समारोह में मारे गये थे। शिया समुदाय की शिकायत के बाद आज की गिरफ्तारियां की गईं।  

Advertising