चमत्कारः15 साल बाद कोमा से बाहर आया मरीज

Wednesday, Sep 27, 2017 - 01:58 PM (IST)

लंदनः चिकित्सा जगत में एेसा चमत्कार हुआ है कि डाक्टर भी हैरान हैं। फ्रांस में 35 वर्षीय एक व्यक्ति 15 साल बाद कोमा से बाहर आया है। वह एक कार हादसे में वेजिटेटिव स्टेज (कोमा जैसी अवस्था) में चला गया था। इस अवस्था में इंसान जिंदा तो रहता है, लेकिन शरीर और मस्तिष्क काम नहीं करते। ऐसे व्यक्ति को दवाओं के सहारे जीवित रखा जाता है।

यह दुर्लभ मामला है, जब कोई व्यक्ति वेगस नर्व स्टीमुलेशन (वीएनएस) थेरैपी के जरिए चेतना की अवस्था में लाया गया है। वीएनएस थेरैपी पहले से ही मिर्गी और डिप्रेशन (अवसाद) में अपनाई जा रही है। इससे कई साल से वेजिटेटिव स्टेज में पड़े व्यक्ति को भी होश में लाने में मदद मिल सकती है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस थेरैपी से मिले नतीजों ने उस आम धारणा को चुनौती दी है कि ऐसी अवस्था 12 महीने से ज्यादा रहती है, तो फिर यह स्थाई हो जाती है। डॉक्टरों ने लंबे समय से वेजिटेटिव स्टेज में पड़े इस रोगी पर वीएनएस थेरैपी को आजमाया। एक महीने बाद रोगी के ध्यान, गतिविधियों और मस्तिष्क की गतिविधि में उल्लेखनीय सुधार पाया गया। उसने सामान्य आदेशों पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है जो अभी तक संभव नहीं था।

Advertising