अजूबा है ये इंसान, 108वीं शादी के लिए ढूंढ रहा लड़की !

Saturday, Apr 22, 2017 - 01:03 PM (IST)

अबूजाः शादी करना जिंदगी के सबसे खुबसूरत लम्हों में से एक है जिसमें व्यक्ति अपनी जिंदगी के हमसफ़र से मिलता है और फिर पूरी जिंदगी उसी के साथ गुजार देता है। शायद आप नहीं जानते होंगे की इस दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जो अब तक  100 से अधिक शादियाँ कर चूका है। जी हाँ  सुनने में बड़ा ही अजीब है लेकिन ये सच है ! नाइजीरिया के मोहम्मद बेल्लो अबुबकर इस व्यक्ति का नाम है, जिन्होंने ये कारनामा किया है। 

ये  व्यक्ति हैं नाइजीरिया के 92 साल के मौलवी मोहम्मद बेल्लो अबुबकर, जिन्होंने अब तक 107 शादियां की हैं। इसके बाद भी वह अगली शादी के लिए  नई लड़की ढूंढ रहा है ! इस व्यक्ति के 185 बच्चे हैं। इनके पूरे परिवार की संख्या लगभग 300 के पास पहुँच गई है। वैसे ये सब लोग मिलकर एक छोटे से गाँव की जनसंख्या के बराबर है। मीडिया के अनुसार इलाके के लोगों का मानना है कि बेलो अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए भेजता है। जब उससे पूछा गया तो उसका कहना था कि सब कुछ खुदा की ओर से मिलता है। एक इंटरव्यू में इस शख्स ने ये भी बताया कि अभी वह 2 और शादियां कर सकता है, जिसके लिए वह लड़कियां देख रहा है।

तलाक देने में भी है सबसे आगे
92 साल के इस शख्स के बारे में हम सबसे ज्यादा 107 शादियों के बारे में तो जानते ही है। लेकिन अबू बकर तलाक देने के मामले में भी सबसे आगे है अब तक अपनी 10 पत्नियों को तलाक दे चुके है। फिलहाल अबू अपने 185 बच्चे और 97 पत्नियों के साथ रहते हैं। जब एक न्यूज़ रिपोर्टर ने इतनी शादियों के पीछे का राज पूछा तो इस व्यक्ति ने जो बताया वो हैरान करने वाला था। उसने जबाव दिया है कि इसके पीछे एक ख़ास मकसद है वो कुछ ऐसा करना चाहता है जिसकी खबर वो किसी को नहीं लगने देना चाहता है।

Advertising