गांबिया नेता पर दबाव की अाखिरी कोशिश, अफ्रीकी बलों ने रोका अभियान

Friday, Jan 20, 2017 - 02:08 PM (IST)

डकार: गांबियाई नेता याह्या जमेह पर सत्ता हस्तांतरण के लिए दबाव डालने के उद्देश्य से अफ्रीकी सैनिकों ने अपना अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया है। क्षेत्रीय संगठन ‘इकोवास’ के अध्यक्ष ने कहा कि यह बातचीत के जरिए उन्हें देश छोड़कर जाने के लिए राजी करने की आखिरी कोशिश है। 

पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्रों के आर्थिक समुदाय के प्रमुख मर्केल अ्लेन डिसूजा ने कहा कि गांबियाई राजधानी बंजुल में गुयाना के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे के नेतृत्व में आज बातचीत होगी।   नवनिर्वाचित गांबियाई राष्ट्रपति अदामा बारो के कल हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद डिसूजा ने कहा, ‘‘हमने उन्हें चेतावनी देने के लिए फिलहाल अभियान रोका है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘आज उन्होंने राष्ट्रपति कोंडे के निर्देशन में देश छोडऩे पर सहमति नहीं जताई तो हम वास्तव में सैन्य हस्तक्षेप करेंगे
 

Advertising