कांगो में सरकार विरोधी संघर्ष में 17 लोगों की मौत

Tuesday, Sep 20, 2016 - 12:30 AM (IST)

किनशासा: अफ्रीकी देश कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ काबिला के विरोध में राजधानी किनशासा में आज एक रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प में कम से कम 17 लोग मारे गए। मृतकों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता क्लाउड पेरो लुवाडा ने बताया कि रैली के दौरान भड़के संघर्ष में आधिकारिक तौर पर 17 लोगों की मौत होने की रिपोर्टें हैं। 

मृतको में 14 नागरिक और चार पुलिस कर्मी हैं  एक प्रत्यक्षदर्शी ने देखा कि किनशासा के उपनगर लिमेटे में प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी के प्रतिशोध में आक्रोशित भीड़ ने एक पुलिस अधिकारी के शव को जला दिया। दूसरी तरफ मानवाधिकार समूहों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दर्जनों प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इससे पहले पिछले वर्ष भी इसी तरह की घटनाओं मे दर्जनों लोग मारे गए थे। 

Advertising