संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जारी किए 4.5 करोड़ डॉलर

Friday, Sep 24, 2021 - 02:41 PM (IST)

वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र के सहायता समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ ने बुधवार को अफगानिस्तान के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में आपात उपाय के रूप में विश्व निकाय की आपात निधि से 4.5 करोड़ डॉलर की सहायता राशि जारी की। इससे पहले डब्ल्यू.एच.ओ. ने कहा कि अफगानिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था ढहने के कगार पर है और तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। 

Anil dev

Advertising