अफगानिस्तान का सबसे विश्वस्त क्षेत्रीय साझीदार है भारत : पेंटागन

Friday, Dec 15, 2017 - 11:19 PM (IST)

वाशिंगटन: पेंटागन ने शुक्रवार को अमेरिका की कांग्रेस को बताया कि भारत अफगानिस्तान का ‘सबसे विश्वस्त क्षेत्रीय साझीदार’ है। उसने युद्ध प्रभावित देश में भारत की आर्थिक, चिकित्सकीय और अन्य सहयोग का स्वागत किया है।

पेंटागन ने ‘एन्हान्सिंग सिक्योरिटी एंड स्टेबिलिटी इन अफगानिस्तान’ शीर्षक वाली अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘‘भारत अफगानिस्तान का सबसे विश्वस्त क्षेत्रीय साझीदार और क्षेत्र में विकास में सबसे अधिक योगदान करने वाला देश है।’’ कांग्रेस में पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की तरफ से की गई मदद में अफगानिस्तान-भारत मित्रता बांध और अफगान संसद भवन शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगान अधिकारियों को भारत उल्लेखनीय रूप से प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराता है। पेंटागन ने कहा कि भारत ने सीमित सुरक्षा सहायता भी उपलब्ध कराई है।   

Advertising