अफगानिस्ता  की मस्जिद में विस्फोट,  30 लोगों के मरने  की आशंका

Sunday, May 06, 2018 - 05:55 PM (IST)

 काबुल:  अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में स्थित एक मस्जिद के परिसर में बम विस्पोट हो गया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक इस हमले में 30 लोगों के मरने और घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता तालीब मंगल ने   घटना की पुष्टि की है। वहीं प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता ने भी खोस्त में हमले के बारे में जानकारी दी है। अभी तक मारे गए और घायल लोगों के बारे सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ब्लास्ट को लेकर किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Tanuja

Advertising