अफगानिस्तान : आतंकी हमले में सेना के 8 जवानों की मौत

Sunday, Dec 09, 2018 - 09:41 PM (IST)

मॉस्को: अफगानिस्तान के फराह प्रांत के बाला बालुक जिले में तालीबानी आतंकवादियों ने रविवार को एक सैन्य अड्डे पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम आठ जवान मारे गए। इस दौरान आतंकवादियों ने 10 जवानों को बंधक भी बना लिया।

जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के हमले में आठ जवान मारे गए और इसके बाद आतंकवादी 10 जवानों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। उन्होंने हमला के बाद सैन्य अड्डे से सभी हथियार और विस्फोटक पदार्थ भी अपने साथ ले गए। एक अन्च समाचार एजेंसी के अनुसार इस दौरान दो आतंकवादी भी घायल हो गए। अफगानिस्तान में तालीबानी आतंकवादी सत्ता पर कब्जा करने के इरादे से आए दिन हमले कर रहे हैं।  

Pardeep

Advertising