अफगानिस्तान: बस-ट्रक टक्कर में 15 लोगों की मौत, 25 घायल

Saturday, Sep 08, 2018 - 03:03 PM (IST)

काबुलः अफगानिस्तान के कंधार में शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई बस- ट्रक स भिड़ंत   में 15 या‍त्रियों की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । पुलिस के अनुसार, दुर्घटना जाहरी जिले के हावोज गांव के पास हुई है। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। घायलों को अस्पताल में भती कराया गया है, अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

शनिवार की सुबह यात्रियों से भरी बस जाहरी जिले के हावाेज गांव के सामने से गुजर रही थी। बस में सवार यात्री भी सुबह के समय हल्की नींद में ही थे। अचानक बस की एक ट्रक से तेज भिड़ंत हो गई। बस में सवार यात्रियों को जोरदार झटका लगा और चीख-पुकार मच गई। हादसा होते ही मार्ग पर यातायात भी ठहर गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की सूचना पर एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।

पुलिस ने एंबुलेंस स्टाफ की मदद से बस से घायलों को बाहर निकाला और 35 घायलों को अस्पताल भिजवाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 15 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 25 घायलों का उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हादसे में महिलाएं व बच्चे अधिक घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कंधार शहर में अबतक आतंकी हमलों के बाद किसी सड़क हादसे में इतनी संख्या में लोगों की मौत होने से राजीनीतिक ही नहीं अन्य लोगों ने भी शोक जताया है। वहीं पुलिस ने भी इतने बड़े बस हादसे की जांच कराने की बात कही है। 

  

Tanuja

Advertising