अफगान महिलाओं ने सरकारी संस्थानों से निकाले जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Saturday, Jun 11, 2022 - 05:39 PM (IST)

काबुल: अफगान महिलाओं के एक समूह ने गुरुवार को काबुल में तालिबान के खिलाफ उनके अधिकारों के उल्लंघन और सरकारी संस्थानों से महिलाओं को हटाने के विरोध में प्रदर्शन किया। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, समूह ने "अफगानिस्तान की महिला सिविल सेवा रोजगार" के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया और तालिबान से महिलाओं को काम पर लौटने की अनुमति देने का आग्रह किया।

 

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यवाहक सरकार के अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद कि वे तय करेंगे कि महिलाएं सरकारी संस्थानों में काम करती रहेंगी या नहीं, उनका भाग्य अभी भी स्पष्ट नहीं है। सिविल सेवा कर्मचारी समीरा आज़मी ने कहा जिन महिला कर्मचारियों की नौकरी की सीमा कम हो गई है या बदल दी गई है, उनके वेतन का भुगतान करने की  भी कोई उम्मीद नहीं है।"

 

इन महिलाओं के अनुसार, वे 10 महीने से काम नहीं कर पा रही हैं और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सिविल सेवा के कर्मचारी फ़ायका ने कहा, "हम अपने धार्मिक अधिकारों को संरक्षित करके काम पर वापस जाना चाहते हैं।"टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने देश में छठी कक्षा से ऊपर के महिला स्कूलों को फिर से खोलने की भी मांग की।अफगानिस्तान एसोसिएशन की महिला सिविल सेवा रोजगार" की प्रमुख नादिरा रशीदी ने कहा कि हमारी बेटियों के लिए स्कूल खोले जाएं, अन्यथा हमें अपनी लड़कियों को विदेश भेजना होगा। 

 

बता दें कि अफगान महिलाओं के खिलाफ तालिबान के अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं । पिछले अगस्त में तालिबान द्वारा देश पर नियंत्रण करने के बाद से सरकारी संस्थानों में अधिकांश महिला कर्मियों को काम करने से वंचित कर दिया गया है, और उनमें से कई को निकाल दिया गया है। इस बीच, तालिबान ने लड़कियों की माध्यमिक शिक्षा को निलंबित कर दिया है और हिजाब को अनिवार्य रूप से लागू किया है। 

Tanuja

Advertising