अफगान पुलिस ने कंधार में पकड़े 6 पाकिस्तानी जासूस

Saturday, Jan 16, 2021 - 12:57 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अफगानिस्तान पुलिस ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक सीमावर्ती जिले में 6 पाकिस्तानी नागरिकों को जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया है। कंधार पुलिस के प्रवक्ता जमाल नासिर बराकजई  के अनुसार  इन सभी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी स्पिन बोल्डक जिले में दुरंड लाइन को पार कर आए थे।

 

गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने बलूच प्रांत में चमन के दो निवासियों की मदद से सीमा पार की थी। पकड़े गए लोग कार खरीदने के बहाने स्पिन बोल्डक आए थे। जब वे वापस जाना चाहते थे तो उन्हें पुलिस ने पहचान लिया और गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पिछले महीने अफगान बलों ने छह महीने तक अफगानिस्तान में सक्रिय चीनी खुफिया नेटवर्क को उजागर किया था।

Tanuja

Advertising