नहीं देखी होंगी इतनी खूबसूरत टीवी रिपोर्टर्स, बना देंगी दीवाना

Saturday, May 20, 2017 - 01:45 PM (IST)

काबुल: तालिबान के जुल्मों के बीच अफगानिस्तान में महिलाओं की बुलंद आवाज गूंजेंगी। दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में शुमार अफगानिस्तान में रविवार से देश में पहला महिला टीवी चैनल शुरू होने जा रहा है। चैनल में प्रेजेंटर से लेकर प्रोड्यूसर तक पूरा स्टाफ महिलाओं का ही है। चैनल का नाम वुमन्स टीवी है। 


अफगानी चैनलों में महिला एंकर तो पहले से हैं, लेकिन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला चैनल एक अहम कदम माना जा रहा है । इस चैनल पर देश में रोजाना होनी वाली हिंसक घटनाओं के पीछे के फैक्ट्स के अलावा हेल्थ और म्यूजिक प्रोग्राम भी दिखाए जाएंगे। चैनल में काम करने वाली कई महिलाओं को घर वालों ने मीडिया में काम करने की इजाजत भी नहीं दी थी, इसके बावजूद वे मीडिया की फील्ड में आई हैं। उनमें से एक खातिरा अहमदी(20)हैं, जिन्होंने घर वालों का विरोध कर मीडिया को करियर चुना है। 


टीवी चैनल की प्रोड्यूसर खातिरा अहमदी ने कहा कि तालिबान के जुल्मोसितम और बंदिशों के बीच यह महिला अधिकारों की नई आवाज बनेगी। इससे महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होंगी। महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य की जानकारियां दी जाएंगी। 


वुमन्स टीवी चैनल के फाउंडर हामिद समर कहते हैं, "देश के बड़े शहरों में काफी संख्या में महिला दर्शक हैं और हम अपने एक्सपीरियंस को बताना चाहते हैं। यहां महिलाओं और मीडिया के अधिकारों को लेकर काफी चर्चा होती रही है, इसलिए हमने सोचा क्यूं न महिलाओं के लिए कुछ अलग से किया जाए।" हालांकि चैनल में अभी 16 पुरुष टेक्नीशियन, ग्राफिक्स, कैमरा और एडिटिंग के लिए रखे गए हैं, जो शुरुआती दिनों में महिला साथियों को ट्रेंड करेंगे। 

Advertising