बाप है या दरिंदाः 7 साल के बेटे काे पहले दी यातनाएं, फिर सूअर काे खिलाया

Wednesday, May 10, 2017 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्लीः बच्चे के लिए उसके माता-पिता ही सबकुछ हाेते हैं। लेकिन वहीं अगर उसके साथ हैवानाें जैसा सलूक करें ताे मासूम बच्चा क्या करे। एेसा ही कुछ 7 साल के Adrian Jones के साथ हुअा। उसके 46 वर्षीय पिता Michael Jones काे अपने बेटे की हत्या के अाराेप में उम्रकैद की सजा हुई है। लेकिन बेटे काे मारने से पहले उसे जाे दर्दनाक यातनाएं दी गई, उसे सुनकर अापका दिल भी पसीज जाएगा। 


जानवरों से भी बुरा सलूक
Adrian काे रात में घंटों गंदे तालाब में खड़े रहने पर मजबूर किया जाता था। ये सब करते हुए खुद उसका पिता इन यातनाओं को 30 CCTV कैमरों में रिकॉर्ड कर रहा था। भूख से तड़प रहे बच्चे को ये सब करना पड़ता था। Adrian की मौत 2015 में हुई थी। उसके शरीर के अवशेष Kansas City के घर में पाए गए थे।


डिटेक्टिव Stuart Littlefield ने बताया कि Adrian के शरीर को उसके मरने के बाद सूअरों को खिला दिया गया था। उसे Stun Gun से बिजली के झटके दिए जाते थे। एक साल पहले Adrian की मां ने उसकी और उसके दो भाई-बहनों की कस्टडी खो दी थी, जिसके बाद से ही Adrian का पिता उसके साथ जानवरों से भी बुरा सलूक कर रहा था। उसे घंटों बांधकर रखा जाता था, जिससे उसके हाथ-पैर सूज जाते थे।


कचरे से खाना खाने पर मजबूर
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चंद महीनों में ही एक हंसता-खेलता स्वस्थ बच्चा एक कुपोषित और प्रताड़ित लड़के में बदल गया था। घर की हालत इतनी बुरी थी कि जगह-जगह फफूंदी लग गई थी और मरे हुए चूहों और गंदगी के बीच वो रहने को मजबूर था। उसकी सौतेली मां उसे कचरे में से खाना खाने पर मजबूर करती थी। उसे तब तक बेरहमी से पीटा जाता था, जब तक वो लहूलुहान न हो जाए और फिर उसकी इस हालत में तस्वीरें ली जाती थीं। ये तस्वीरें ऐसी हैं कि किसी को भी विचलित कर सकती हैं।


मां ने क्या कहा?
Adrian की मां ने कहा कि वो चाहती है ऐसा करने वाले आदमी को जेल में भी कठोर प्रताड़नाएं दी जाएं। जब उसे कोर्ट में पेश किया गया, तो वो Adrian की नानी, उसकी मां और उसकी बहन से नज़रें नहीं मिला रहा था। बच्चे की सौतेली मां Heather Jones को भी इस सब में शामिल होने के लिए उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। उसने कहा था कि वो खुद को और बच्चे को अपने पति से नहीं बचा पा रही थी। लेकिन असल में वो खुद बच्चे को यातनाएं देने में शामिल रही थी।

Advertising