अडिगा, भारतीय मूल के तीन लेखक ब्रिटिश साहित्य पुरस्कार की दौड़ में

Friday, Sep 29, 2017 - 05:34 PM (IST)

लंदन: बुकर पुरस्कार विजेता अरविन्द अडिगा अपने नवीनतम उपन्यास ‘सलेक्शन डे’ के लिए ब्रिटेन के 25,000 डॉलर के वार्षिक दक्षिण एशियाई साहित्य पुरस्कार की दौड़ में हैं।  


दक्षिण एशियाई साहित्य पुरस्कार ‘डीएससी प्राइज’ के लिए अडिगा(42)के साथ भारत और श्रीलंका से ताल्लुक रखने वाले 4 अन्य लेखक भी दौड़ में हैं। इन लोगों में मुंबई में जन्मीं अंजलि जोसेफ (‘द लिविंग’),कोलंबो में जन्मे अनुक अरुद्प्रगासम,(‘द स्टोरी ऑफ ब्रीफ मैरिज’),टेक्सास निवासी भारतीय लेखक करन महाजन(‘द एसोसिएशन ऑफ स्माल बांब्स’)और भारतीय-अमरीकी स्टीफन अल्टर( ‘इन जंगल्स ऑफ नाइट’) शामिल हैं। ज्यूरी अब विजेता तय करेगी जिसकी घोषणा बांग्लादेश में 18 नवंबर को ढाका साहित्य उत्सव में की जाएगी। 
 

Advertising