सिंगापुर में मिला अनिल कपूर का जुड़वा !

Sunday, Apr 23, 2017 - 01:43 PM (IST)

सिंगापुरः सिंगापुर में अनिल कपूर का जुड़वा भाई मिला है ! चौंक गए न आप भी। लेकिन सच जान कर आपको भी एेसा ही लगेगा। आपने ऐश से लेकर शाहरुख़ तक सभी के मोम के पुतलो के बारे में सुना होगा। बता दें कि मोम के पुतलों के लिए विश्व भर में एक संग्रहालय बहुत प्रसिद्ध है, जो  मैडम तुसाद के यहां स्थित हैं।

यहाँ कई बॉलीवुड एक्टर के पुतले बनाए गए हैं और अब इनमें अनिल कपूर का पुतला भी शामिल हो गया है।  इनके पुतले का अनावरण  बृहस्पतिवार को किया गया।उनका ये पुतला हूबहू अनिल से मिलता है जिसे देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। गुरुवार को अनिल कपूर ने ट्विटर पर अपने साथ अपनी मोम के पुतले की एक फोटो भी इन्होने साझा की। 

Advertising