ट्रंप के शिकागो होटल के सामने कार्यकर्ताओं ने लहराए बैनर

Saturday, Jul 08, 2017 - 12:43 PM (IST)

वॉशिंगटन: पर्यावरण पर नजर रखने वाली संस्था ग्रीनपीस के साथ कार्यकर्ताओं ने शिकागो में ट्रंप होटल के सामने बड़े-बड़े बैनर लहराते हुए अमरीकी राष्ट्रपति की पर्यावरणीय नीतियों के खिलाफ इसे अवज्ञा की कार्रवाई बताया।  


ट्रंप इंटरनेशनल होटल और टावर शिकागो के सामने लहराए गए बैनरों में रोको शब्द लिखा था और इसमें ग्रीनपीस का लोगो भी था। एक बड़े से झंडे पर पृथ्वी की तस्वीर पर बचाआे शब्द लिखा हुआ था। समाचार रिपोर्टों के अनुसार सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बैनर ले लिए गए हैं। ग्रीनपीस द्वारा समर्थकों को ईमेल के जरिए भेजे गए बयान में कहा गया है कि समूह ने इस प्रशासन को यह दिखाने के लिए यह कदम उठाया है कि शिकागो के लोग और देशभर के लोग हमारी स्वच्छ वायु और जल पर ट्रंप के हमलों को रोकना जारी रखेंगे और हमारे समुदायों तथा ग्रहों की रक्षा करेंगे।

Advertising