एसिड अटैक की शिकार मॉडल ने 4 माह बाद एेसी फोटो पोस्ट कर मचा दी धमाल

Tuesday, Oct 31, 2017 - 01:49 PM (IST)

लंदनः 4 महीने पहले एसिड अटैक का शिकार हुईं लंदन की मॉडल रेशम खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, रेशम ने इलाज के बाद की अपनी कुछ सेल्फीज सोशल मीडिया में शेयर की हैं, जो  खूब वायरल हो रही हैं। करीब 20 हजार फॉलोअर्स रेशम की तारीफ करते हुए उनकी फोटोज भी शेयर कर रहे हैं।  रेशम खान मूलत: पाकिस्तान से हैं और ईस्ट लंदन की रहने वाली हैं। 

जानकारी मुताबिक रेशम के जन्मदिन पर उनके चचेरे भाई पर एसिड से हमला हुआ था जिसमें दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। इस हादसे के बाद रेशम ने एक ब्लॉग में अपनी असहनीय पीड़ा और दर्द को साझा किया था। हादसे को 4 महीने बीत गए हैं और अब रेशम बिलकुल ठीक हो गई हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। 29 अक्टूबर को रेशम के ट्विटर एकाउंट से डाली गई फोटो पर 1900 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। ईद के दौरान भी उन्होंने अपने ब्लॉग रेशन डॉट ऑनलाइट पर अटैक के बाद रिकवरी के बारे में जानकारी और फोटोज शेयर की थीं।
 
 

Advertising