संयुक्त राष्ट्र को पिछले 3 माह में मिलीं  यौन उत्पीडऩ की करीब 54 शिकायतें

Wednesday, May 02, 2018 - 10:46 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः यौन उत्पीडऩ के मामले भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बढ़ते जा रहे है। हर जगह महिलाओं, बच्चियों के लिए खतरा बन चुका। भारत में हीं नहीं विदेशों में भी बल्तकारों की घटनाओं ने लोगों की मानसिकता को हिला कर रख दिया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उसे वर्ष 2018 के पहले तीन माह में संपूर्ण संयुक्त राष्ट्र प्रणाली तथा संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों को लागू करने वाले गैर - सरकारी समूहों से जुड़ी यौन उत्पीडऩ और शोषण की करीब 54 शिकायतें मिली हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने संवाददाताओं से आज कहा कि 14 शिकायतें संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों , 18 शिकायतें संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों , कोष और कार्यक्रमों और संरा के 21 अन्य सहयोगी संगठनों से जुड़ी हैं। हक ने कहा कि इन मामलों में 66 पीड़ितों में से 13 नाबालिग लड़कियां हैं। 16 पीड़ितों की उम्र अभी ज्ञात नहीं है।  उन्होंने कहा कि इस विपत्ति का सामना करना और इन गंभीर कृत्यों के पीड़ित लोगों की सहायता करना एवं उन्हें सशक्त बनाना संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की प्राथमिकता रहेगी।   

Isha

Advertising