पाकिस्तानी मंत्री की अपने देश की जनता को सलाह- जहां मुसलमान कम हैं वहां जाकर बच्चे पैदा करें

Sunday, Jul 24, 2022 - 02:45 PM (IST)

इस्लामबादः पाकिस्तान के मंत्री अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब पाक स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर ने अपने देश के लोगों को ऐसी सलाह दे डाली कि लोग हैरान हैं। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जो लोग अधिक बच्चे पैदा करना चाहते हैं वो उन देशों में जाकर बच्चे पैदा करें, जहां मुसलमानों की संख्या कम है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री विश्व जनसंख्या दिवस एक कार्यक्रम में वहां की आबादी के संबंध में बात कर रहे थे।

 

इस दौरान अब्दुल कादिर ने कहा कि हम मुसलमान कम नहीं करना चाह रहे। हम मुसलमानों को बेहतर बनाना चाह रहे हैं। हम मुसलमानों को सेहतमंद और शिक्षित बनाना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि अक्सर कुछ लोग होते हैं जो हमारी बात से इत्तेफाक नहीं रखते। वह कहते हैं कि अल्लाह दे रहा है और हम उसे बढ़ा रहे हैं। इसके बाद वह सलाह देते हुए कहते हैं कि आप किसी ऐसे मुल्क में जाकर बच्चे पैदा करो, जहां मुसलमान माइनॉरिटी में हैं। यहां तो वैसे ही हम लोग बहुत हैं।

 

गौरतलब है कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2050 में पाकिस्तान की आबादी 36 करोड़ पार कर चुकी होगी। वर्तमान में पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 23 करोड़ है। वहीं आबादी के लिहाज से यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है।  संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या पर अपनी रिपोर्ट वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022 पेश की है। इस रिपोर्ट में दुनिया की लगातार बढ़ती आबादी पर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल भारत सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों की लिस्ट में चीन को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर आ जाएगा। 
 

Tanuja

Advertising